वाराणसी पुलिस ने व्यवसायी से घटना के बारे की पूछताछ
Mirzapur News - वाराणसी के चितईपुर टिकरी में नकाबपोशों के डर से विनय यादव की कार गंगा में गिर गई। यह घटना तब हुई जब विनय अपने गेस्ट हाउस जा रहे थे। नकाबपोशों ने उनकी कार को घेर लिया और मोबाइल छीन लिए। विनय ने पुलिस से शिकायत की है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

नारायनपुर। नकाबपोश के भय से भागते समय पीपा पुल से गंगा में गिरी कार मामले का वाराणसी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। गुरुवार को वाराणसी के चितईपुर थाने की पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी से घटना के बारे में जानकारी ली। जिस स्थान पर नकाबपोश थे, वह स्थान वाराणसी के चितरईपुर टिकरी है। अब पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अदलहाट के रैपुरिया गांव निवासी विनय यादव का वाराणसी के अस्सी घाट पर एबी गेस्ट हाउस है। वें मंगलवार की रात वाराणसी गेस्ट हाउस जा रहे थे। उसी दौरान वाराणसी के चितईपुर टिकरी के पास नकाबपोश के भय से वापस घर की ओर भागने लगे।
भागते समय रैपुरिया गंगा पर बने पीपा पुल से अनियंत्रित कार गंगा में चली गई थी। कार का शीशा तोड़कर विनय ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मामला वाराणसी के चितरईपुर टिकरी का होने से दूसरे दिन वहां की पुलिस सक्रिय हुई। चितईपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की। घटना के संबंध में जानकारी ली। विनय ने बताया कि टिकरी गांव के पास कुछ नकाबपोश कार को घेर लिए थे। चलती कार से मोबाइल छीन लिए। विनय गुरुवार की शाम चितईपुर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




