ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरसंदिग्ध हाल में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

संदिग्ध हाल में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में शुक्रवार की शाम को विवाहिता ने अबुझ हाल में फांसी लगा लिया। परिजनो ने फंदे से लटका देखकर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मायके वालो ने पुलिस को सूचना दिया।...

संदिग्ध हाल में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
हलिया। हिन्दुस्तान संवादSat, 15 Sep 2018 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में शुक्रवार की शाम को विवाहिता ने अबुझ हाल में फांसी लगा लिया। परिजनो ने फंदे से लटका देखकर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मायके वालो ने पुलिस को सूचना दिया। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के न   आ सकने के कारण पंचनामा नहीं भरा जा सका था। 

मध्य प्रदेश के हनुमना के हाटा गांव निवासी कन्हैया लाल ने 2015 में अपनी पुत्री 22 वर्षीय धर्मशीला की शादी हलिया थाना क्षेत्र के उमरियां गांव में किया था। दोनों को दो वर्ष का एक पुत्र है। अबुझ हाल में शुक्रवार की दोपहर बाद विवाहिता धर्मशीला ने घर में बड़ेर पर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दिया। परिजनो ने फंदे से लटका देखकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मायके वाले भी शाम को मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट के न आने के कारण शनिवार की सुबह  तक पंचनामा की कार्रवाई न्हीं हो सकी  थी। दोपहर में पंचनामा होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें