ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर योग कर निरोग रहने का दिया मंत्र

योग कर निरोग रहने का दिया मंत्र

अहरौरा हिंस। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से...

अहरौरा हिंस।
 अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से...
1/ 2अहरौरा हिंस। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से...
अहरौरा हिंस।
 अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से...
2/ 2अहरौरा हिंस। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से...
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 22 Jun 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

अहरौरा हिंस।

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विभिन्न संगठनों की ओर से योग दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों एवं भाजपा अहरौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के पोखरा सहुवाइन पर शिविर लगाकर योगाभ्यास किया। योग के महत्ता पर संघ के जिला शारिरीक प्रमुख गोविंद श्रीवास्तव ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर संघ चालक सत्यनरायन, पारस नाथ अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, उमेश केशरी, अरविंद अग्रहरि, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, जयकांत पटेल, जितेन्दर अग्रहरि, कमलेश केशरी, विवेक अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, गुरुचरन मौर्य, रामशकल वर्मा आदि रहे। दूसरी ओेर ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को ड्रमंडगंज बाजार स्थित संघस्थान पर नागरिकों ने योग दिवस मनाया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक, नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि योग को अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग पुरातन सभ्यता एवं संस्कृति का एक अंग है। इस अवसर पर तारकेश्वर, धीरज, ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र, अनील केशरी, लवकुश केशरी आदि शिविर में शामिल हुए।

जमालपुर संवाद के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया। प्राणायाम, आलोम-विलोम,भ्र्त्रिरका ,कपाल भांति, तड़ासन, भुजंगासन आदि आसनों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नरसिंह चौहान, मोती लाल सिंह पटेल, सुदामा सिंह, रामजन्म कुशवाहा, जोशी पटेल, जंगबहादुर सिंह त्रिलोकी पटेल, मनीष कुशवाहा, अमित पांडेय, महेंद्र पटेल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें