भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर किया हमला, जख्मी
थाना क्षेत्र के लालगंज में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जख्मी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती...

लालगंज। हिन्दुस्तान संवाद
थाना क्षेत्र के लालगंज में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जख्मी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव में शनिवार को चकमार्ग निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई थी। पूछताछ के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने छोड़ दिया था। रविवार को पंकज पटेल किसी काम से लालगंज आए थे। भारतीय स्टेट बैंक के सामने अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर फोन से बात कर रहे थे। तभी दूसरे चार पहिया वाहन से चार से पांच संख्या में लोग पहुंचे और पंकज की राड व सरिया से पिटाई कर दिए। जिससे वह जख्मी हो गया। किसी तरह से वह बैंक के एटीएम में छुपकर अपनी जान बचाई। तब तक आस पास के लोग पहुंच गए। बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ वाहन लेकर भाग निकले। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
