Mirzapur News: 20 लाख की हेरोइन संग चार तस्कर गिरफ्तार
Mirzapur News: बरकछा-मीरजापुर, 15 जुलाई,2026। वर्तमान समय मे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि जनपद-मीरजापुर मे ही नही पूरे प्रदेश मे अल
Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल पुलिस ने गोसाई का पुरा तिराहे से शुक्रवार चार हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। उनके पास से 20 लाख की हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में तीन विंध्याचल और एक देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि विंध्याचल पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थ बेचने की फिराक में गोसाई का पुरा तिराहे के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चारों तस्करों को धर दबोचा। तलाशी ली तो उनके पास से कुल 99.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख रुपये है।
तस्करों की पहचान
पुलिस चारों तस्करों को थाने ले आई। पकड़े गए तस्कर विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के लाल का डेरा गोसाई का पुरवा निवासी महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द, महुअरिया निवासी बोतल बिन्द, नई बस्ती निवासी नागा पासी और देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी कला निवासी राजेश उपाध्याय के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
तस्करों का इतिहास
गिरफ्तार तस्कर नागा पासी के विरुद्ध दो व महेंद्र बिंद के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज है। तस्कर गाजीपुर जिले के दिलदारनगर से हेरोइन लाते हैं। उसके बाद हेरोइन की पुड़िया बनाकर उसे मांग के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बेचने का काम करते हैं।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


