कोटार नाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर भोर से उमड़ा जन सैलाब
Mirzapur News - हलिया (मिर्जापुर) में कोटार नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भोर से दर्शन पूजन शुरू किया। अदवा नदी में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सीओ अमर बहादुर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, और दूध चढ़ाकर आराधना की।

हलिया (मिर्जापुर)। कोटार गांव स्थित कोटार नाथ शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन शुरू कर दिया। अदवा नदी में स्नान कर हाथ में नारियल चुनरी, माला फूल, दूध, गंगा जल आदि के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मेले की सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर भोर में ही सीओ अमर बहादुर सिंह ने चक्रमण कर जायजा लेने में जुटे रहे। उन्होंने थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव को ड्यूटी प्वाइंट पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाकर आराधना की।पौराणिक
कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था, तथा जगत कल्याण के लिए विषपान भी कर लिए। इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


