ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरपुण्यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप

पुण्यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप

मिर्जापुर। मां भारती के अमर सपूत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि देवर्षि कॉलोनी स्थित डा. संतोष सिंह के आवास पर मनाई...

पुण्यतिथि पर याद किए गए महाराणा प्रताप
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 20 Jan 2022 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। मां भारती के अमर सपूत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि देवर्षि कॉलोनी स्थित डा. संतोष सिंह के आवास पर मनाई गई। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज की भूमिका रही। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. संतोष सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग तपस्या की अप्रतिम मूर्ति है। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश की सेवा की जा सकती है। विनय सिंह ने उन्हें महान देशभक्त बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का चरित्र जाति धर्म से परे है। वह संपूर्ण राष्ट्र के नायक हैं। इसीलिए उन्हें हर समाज के लोग अपना आदर्श मानते हैं। इस मौके पर अमित सिंह श्रीनेत, विवेक सिंह राजपूत, अशोक सिंह, शैलेंद्र यादव, गोलू यादव, सचिन दुबे, शुभम सिंह, आयुष सिंह, शशिकांत सिंह, डा. मधुलिका सिंह ,हिमांशी सिंह, गौरी सिंह, विवेक सिंह, विक्कू आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें