Mirzapur News: जिले में सर्किल रेट में 15 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में 20 अगस्त के बाद बैनामा कराना महंगा होगा। नए सर्किल रेट में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे भूमि के बैनामे पर अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क देना होगा। आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।

Mirzapur News: जिले में सर्किल रेट में 15 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में अब 20 अगस्त के बाद बैनामा कराना महंगा हो जाएगा। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) ने नये सिरे से सर्किल रेट लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नये प्रस्ताव में सर्किल रेट में करीब दस से पंद्रह फीसदी की वृद्धि की गयी है। इससे भूमि का बैनामा कराने वालों को अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क का भुगतान करना होगा। नया सर्किल रेट को लागू करने के लिए एडीएम ने जिले के अधिवक्ताओं और आम लोगों से सुझाव मांगा है। कहा है कि नये सर्किल रेट को लेकर यदि किसी को अपना कुछ सुझाव देना है तो वह डीएम, एडीएम, संबंधित तहसीलों के एसडीएम व सहायक महानिरीक्षक निबंधन के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है।

अधिवक्ताओं और आम लोगों से सुझाव

एडीएम वित्त व राजस्व विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित किया जाना है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी व उप निबन्धक कार्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दिाया गया है। जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी तहसील में नये सर्किल रेट का मसौदा देख सकता है। उन्होने आम लोगों के साथ ही जिले के जनपद प्रतिनिधि, वसीका नवीस व अधिवक्ताओं से जनहित में नयी मूल्यांकन सूची का अवलोकन कर सुझाव देने का अनुरोध किए है। कहा है कि यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्ति 20 अगस्त तक सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी, उप निबन्धक एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के समक्ष किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत कर सकता हैं।

सामान्य प्रश्न

नये सर्किल रेट की वृद्धि कितने प्रतिशत की गई है?
नये प्रस्ताव में सर्किल रेट में करीब दस से पंद्रह फीसदी की वृद्धि की गयी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।