
लकी ड्रा में छह किसानों को मिला ट्रैक्टर
Mirzapur News - 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री इन किसानों को सौंपेंगे ट्रैक्टर की चाबी मीरजापुर 29 नवम्बर 2025- राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में म
मिर्जापुर, संवाददाता विंध्याचल मण्डल के अपर आयुक्त(प्रशासन) राज कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मुख्यंमत्री कृषक उपहार योजना के तहत वित्तीय वर्ष- 2024-25 एवं 2025-26 के सितम्बर तक कुल 06 त्रैमास एवं तीन छमाही का लकी ड्रा मण्डी समितियों से जारी कूपन के आधार पर निकाला गया। किसानो के मध्य आयोजित ड्रा में छह किसानों को 35 हार्स पावर का ट्रैक्टर उपहार स्वरूप ड्रा में निकाला गया। ट्रैक्टर विजेता कृषकों को स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के हाथों उपहार दिया जाएगा। लकी ड्रा में ट्रैक्टर जीतने वाले किसानों में सुमन देवी पति दिलीप कुमार, शोभी मड़िहान,बच्चन लाल पुत्र सुखराज बिन्द, तुलापुर बिन्दनगर, गोपीगंज, भदोही, विश्वजीत पुत्र स्व. सुरेन्द्र पटेल, बीडर, दुद्धी, सोनभद्र, रवि चन्द्र पुत्र स्व. अशर्फी, बीडर, दुद्धी, सोनभद्र,रमाशंकर केशरी पुत्र मेवालाल, रजौली, अघवार, चुनार, मिर्जापुर, मो. हुसैन पुत्र खुर्शीद अहमद, पगिया, सोनभद्र शामिल है।

इसके अलावा 111 कृषकों को उपहार स्वरूप विभिन्न श्रेणियों के पम्पिंग सेट, टीवी 43 इंच, पावर स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर, पावर टिलर, पावर ड्रिवेन हार्वेस्टर एवं सोलर पावर पैक संयत्र लकी ड्रा के माध्य से विजेता घोषित किया गया। उपहार ड्रा कमेटी के अन्य सदस्यों में अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा),मिर्जापुर, कुलभूषण वर्मा, सम्भागीय उप निदेशक (प्रशा०/विप०), मण्डी परिषद मिर्जापुर, सफदर अब्बास, सम्भागीय लेखाधिकारी, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, मण्डी सचिव मिर्जापुर / गोपीगंज उपस्थित रहे। सम्भाग की अन्य मण्डी समितियों के रविकान्त ओझा, मण्डी सचिव रार्बटसगंज/अहरौरा,बब्बन हरिजन, मण्डी सचिव दुद्धी एवं समस्त मण्डी परिषद / समिति के समस्त स्टाफ एवं किसान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




