मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर किया जख्मी

Apr 07, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया के मतवार गांव में एक महिला को पिटाई का सामना करना पड़ा। पीड़िता ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया गया कि उसकी भैंस ने विपक्षी के खेत में घास चर लिया, जिसके बाद उसे लाठी-डंडों से मारा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर किया जख्मी

हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव के खरहना मजरा में मनबढ़ों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गांव निवासी दीनदयाल की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि दो अप्रैल को बंधी से भैंस को पानी पिलाने गई थी। विपक्षी गाँव निवासी जंगीलाल के मेड़ पर उगी घास भैंस ने चर लिया। इसी बात को लेकर विपक्षी गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर चोटिल कर दिया। पिटाई के बाद सभी भाग निकले। जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।