Mirzapur News: जलभराव से निजात के लिए नाली की जमीन की पैमाइश

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: कस्बे में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और विकास विभाग की टीम ने नाली निर्माण हेतु जमीन की पैमाइश की। अस्पताल मार्ग, ददरी रोड और बाजार क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। बीडीओ ने जल्द नाली निर्माण का आश्वासन दिया।

Mirzapur News: जलभराव से निजात के लिए नाली की जमीन की पैमाइश

Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में एक पखवाड़े से बने जलभराव की समस्या दूर करने के लिए मंगलवार को प्रशासन और विकास विभाग की टीम ने नाली निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश की। अस्पताल मार्ग, ददरी रोड, एसबीआई बैंक और बाजार क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आवासीय मकानों को सुरक्षित रखते हुए सड़क और घरों के बीच से नाली निकालने की संभावनाएं देखीं। ग्रामीणों की सहमति के बाद नाली के लिए भूमि चिह्नित की गई। बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय ने बताया कि जल्द नाली का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

पैमाइश के दौरान एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, सचिव कौसलेन्द्र राय, जेई समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: जलभराव से निजात के लिए नाली की जमीन की पैमाइश