आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत
चुनार, हिन्दुस्तान संवाद।नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे सड़कों पर अंधेरा छा गया। आंध

मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वह सीवान में मवेशी चराने गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी दशरथ का पुत्र 45 वर्षीय शिवकुमार शाम लगभग पांच बजे सीवान में मवेशी चराने गया था। उसी समय अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए शिवकुमार पास स्थित पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गए। सीवान में मौजूद लोगों ने शिवकुमार को झुलसा देख शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास के ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंच गए। आनन फानन में उसे मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डा. राधेश्याम वर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
चुनार में हुई हल्की बारिश
चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। इससे उमस बढ़ गयी। बारिश के बाद चिपचिपी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। घरों दुकानों में लगे पंखे-कूलर भी बेअसर रहे। मोहर्रम ताजिया पर बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। बच्चे-बुजुर्ग गर्मी से सबसे ज्यादा बेहाल दिखे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


