Mirzapur News: वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन झुलसे

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से दंपत्ति सहित तीन लोग झुलस गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डॉक्टर ने बताया कि सभी की हालत सामान्य हो रही है। क्षेत्र में शाम को मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही थीं।

Mirzapur News: वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन झुलसे

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) l क्षेत्र में शुक्रवार की रात गरज चमक और तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली कि चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र में शुक्रवार दिनभर कड़ी धूप रही, शाम 5:00 बजे के आसपास आकाश में बादल दिखाई देने लगे और रात लगभग आठ बजे तेज हवा तथा गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से चितविश्राव गांव की 45 वर्षीय राधिका आकाशीय बिजली से झुलस गई l वहीं समुदवा गांव निवासी 50 वर्षीय गुजराल अपनी पत्नी 46 वर्षीय ऋचा देवी घर के घर के बरामदे में बैठे थे , तभी चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और पति-पत्नी झुलसकर कुर्सी से जमीन पर गिर गए l गिरने की आवाज सुनकर घर में से परिजन भाग कर बाहर आए l जमीन पर पड़े पति-पत्नी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।

जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में डॉ संतलाल ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन झुलसे