लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Mirzapur News - मिर्जापुर में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अपने चेंबर पर बुलडोजर चलाने और लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की और पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गईं, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
मिर्जापुर। लखऊ में अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दूसरी बार कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के अवकाश के दिन लखनऊ प्रशासन ने अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करवा दिया और विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का लाठीचार्ज करवा दिया गया। जो किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। सभ के बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने पत्रक के माध्यम से वकीलों पर बेजा लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियेां के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने,मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाया गया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि इससे पहले 18 मई को भी प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा गया था,लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस कर्मचारियों,प्रशासनिक अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं होने पर पुन: प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा। चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अभय राज सिंह,सचिव जंग बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिक्ता शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


