ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरभूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात जख्मी

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात जख्मी

संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला घोघिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चले लाठी-डंडे से सात लोग जख्मी हो...

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, सात जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 23 May 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला घोघिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चले लाठी-डंडे से सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया। संतनगर गांव निवासी 46 वर्षीय कैलाश यादव व राहकला घोघिया निवासी 44 वर्षीय नरायन यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद में निर्माण को लेकर दोनों पक्ष सोमवार को आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर बरस पड़े। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हो गए। मारपीट की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायलों में कैलाश के पक्ष से 21 वर्षीय ममता, 45 वर्षीय इना देवी, 25 वर्षीय निशा यादव और नरायन के पक्ष से 32 वर्षीय पिंटू यादव, 52 वर्षीय परवान यादव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ममता यादव, पिंटू यादव को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें