
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, छह जख्मी
Mirzapur News - भोगांव गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज...
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, राड और ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग जख्मी हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के भोगांव गांव निवासी राकेश और रामकुमार दोनों परिवारों में काफी दिनों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरु हो गई। लाठी-डंडे, लोहे के राड और ईंट पत्थर चले।

मारपीट में एक पक्ष से 50 वर्षीय राकेश, उनकी पत्नी 45 वर्षीय मंजू देवी, 35 वर्षीय वंदना देवी और दूसरे पक्ष से रामकुमार की पत्नी 50 वर्षीय इंद्रावती, 42 वर्षीय कमला, 18 वर्षीय काजल गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद दोनों पक्षों ने शुक्रवार की शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग जख्मी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


