संदिग्ध हाल में फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव
जमालपुर में एक श्रमिक विनोद कुमार का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी दिल्ली में नौकरी कर रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया गया है।

जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित मकान में मंगलवार दोपहर संदिग्ध हाल में श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विनोद कुमार की पत्नी दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जमालपुर बाजार निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार श्रमिक था। वाराणसी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी रेनू देवी दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। मंगलवार को श्रमिक मजदूरी करने नहीं गया था। वह अपने कमरे में ही था। दोपहर लगभग बारह बजे तक जब विनोद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए।
विनोद को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। झरोखे से अंदर देखा तो विनोद का शव पंखे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। घटना के समय पत्नी दिल्ली में ही थी। पति की मौत की खबर लगते ही वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गई है। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि श्रमिक ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


