मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

ड्रमंडगंज के देवहट गांव में सोमवार रात एक दुकानदार के बेटे ने युवक कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, रेफर

ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव में सोमवार की रात दुकानदार के पुत्र ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चाचा रघुनाथ पाल ने बताया कि भतीजा कमलेश रात दस बजे गांव स्थित पान की दुकान पर गया था। दुकान पर उसने पान खाया। उसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार के बेटे से भतीजे की कहासुनी हो गई। मनबढ़ों ने भतीजे कमलेश पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं दुकानदार के परिवार के चार अन्य लोगों ने भी लाठी डंडे से भतीजे की पिटाई की। घटना की जानकारी होते ही बीच बचाव के लिए दुकान पर पहुंचा तो सभी मिलकर मारने पीटने लगे। जिससे मुंह में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भतीजे को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।