Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsJustice Jay Krishna Upadhyay Honored at Mauni Swami Inter College Mirzapur
 हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का शिक्षकों ने किया स्वागत

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का शिक्षकों ने किया स्वागत

संक्षेप:

Mirzapur News - जिगना, मिर्जापुर में प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय का मौनी स्वामी इंटर कालेज में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। न्यायमूर्ति ने विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अपने अतीत की यादें साझा की।

Feb 10, 2026 02:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जिगना, मिर्जापुर। प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय का क्षेत्र के मौनी स्वामी इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी विद्यालय के पुरा छात्र रहे जय कृष्ण उपाध्याय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन पूजन किया। विद्यालय पर पहुंचते ही न्यायमूर्ति ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में संस्थापक मौनी स्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षक शुभेंद्र शरण त्रिपाठी ने संस्कृत में स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने विद्यालय में पहुंचते ही पुरा छात्र के रूप में न्यायाधीश ने अतीत की स्मृतियां सुनाकर शिक्षकों एवं लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रबंधक गायत्री देवी, पूर्व प्रधानाचार्य अंगराज सिंह, महाशक्ति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, देवराज सिंह, राजेश मिश्रा,जय सिंह, विनय द्विवेदी व्यास, आनंद सिंह, पंकज सिंह आदि ने अपने पुरा छात्र का हार्दिक अभिनंदन किया गया। उप प्रधानाचार्य आदित्य सिंह ने कार्यक्रम संचालन किया। अपनों के स्वागत से न्यायाधीश अभिभूत हो गए। प्रबंधक गायत्री देवी ने उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सिंह,भोलानाथ पांडेय,अभिमन्यु सिंह,सरस्वती देवी, जटाशंकर उपाध्याय रहे।