होम्योपैथिक चिकित्सालय में मिलीं एक्सपायर दवाएं, सीज

Feb 27, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - लालगंज के पतुलकी गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर चिकित्सालय को सीज कर दिया गया। चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते स्टॉक और अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने नियमित सेवाओं की कमी की शिकायत की।

होम्योपैथिक चिकित्सालय में मिलीं एक्सपायर दवाएं, सीज

लालगंज। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने क्षेत्र के पतुलकी गांव के पंचायत भवन में संचालित होम्योपैथिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलने पर चिकित्सालय को सीज कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक आरके सिंह अनुपस्थित मिले। पूछताछ में वार्ड ब्वाय आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक नहीं आए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दवाओं के स्टॉक और अभिलेखों की जांच की तो कुछ दवाएं एक्सपायर मिली। उन्होंने स्थिति को गंभीर मानते हुए स्टॉक रजिस्टर तलब किया और दवाओं की खरीद व वितरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से सीज कर संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सालय का संचालन नियमित नहीं होता है, जिससे मरीजों को अक्सर निराश लौटना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।