
आभूषण की दुकान में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
Mirzapur News - ड्रमंडगंज के देवहट गांव में चोरों ने आभूषण की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। दुकान के मालिक अतुल सोनी को सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों द्वारा 1.60 लाख रुपए के आभूषण चुराए गए हैं।
ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव में सोमवार की रात आभूषण की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण पार दिया। सुबह पीड़ित व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। देवहट गांव निवासी अतुल सोनी अपने रिहायशी मकान के आगे के हिस्से में अतुल ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान खोल रखे हैं। प्रतिदिन की तरह देर शाम दुकान बंद कर घर में चले गए। देर रात चारदीवारी फांदकर चोर घर के अंदर घुस गए। दुकान के पीछे के हिस्से में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किए।
दुकान में रखी आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखे आभूषण और एक हजार रूपए नगद उठा ले गए। सुबह जब व्यवसायी ने दुकान खोला तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। अतुल सोनी ने बताया कि चोर 1.60 लाख के आभूषण चुरा ले गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




