Mirzapur News: विद्यालयीय खेलकूद में बालक व बालिका वर्ग में जरगो क्षेत्र रहा प्रथम
Mirzapur News: अदलहाट क्षेत्र के बालक व बालिका विभिन्न प्रतियोगिताओं में रहे द्वितीय स्थान पर जिगना। थाना क्षेत्र के सुमतिया गाँव स्थित मंदिर के पास से पुलिस ने तीन

Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवाजी स्टेडियम करौदा में आयोजित 70वीं तीन दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता (क्षेत्रीय युवक समारोह) का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जरगो क्षेत्र सभी वर्गों में प्रथम रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कोऑपरेटिव के अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है।
छह जोन के खिलाड़ियों ने लिया भाग
विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पूरे जनपद के विद्यालयों के खेल प्रतियोगिताओं के लिए छह जोन बनाए गए थे। प्रतियोगिता में सभी छः जोन से बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। सीनियर, जूनियर तथा मध्य जूनियर में जरगो क्षेत्र के बालक, बालिका प्रथम, अदलहाट क्षेत्र के बालक व बालिका सभी खेलो में द्वितीय तथा नगर क्षेत्र के बालक व बालिका सभी खेलो में तृतीय स्थान प्राप्त किये।
खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का अवसर
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। खिलाड़ियों की उपलब्धियों से विद्यालयों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, कमल हसन, सतीश सिंह, राजवन सिंह, डॉ. नमिता, डॉ. द्वारिका सिंह, अनिल सिंह (ग्रीन गुरु) सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल सिंह पटेल ने किया।

