Mirzapur News: मुगलसराय के धर्मेंद्र ने दरभंगा के मृत्युंजय को दी पटखनी, जीता 11 हजार

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: दंगल में पहलवानों ने आजमाएं दांवपेंच दंगल में पहलवानों ने आजमाएं दांवपेंच दंगल में पहलवानों ने आजमाएं दांवपेंच दंगल में पहलवानों ने आजमाएं दांवपेंच दं

Mirzapur News: मुगलसराय के धर्मेंद्र ने दरभंगा के मृत्युंजय को दी पटखनी, जीता 11 हजार

Mirzapur News: पड़री, हिन्दु्तान संवाद। पड़री स्थित जूनियर हाईस्कूल स्कूल के मैदान में सोमवार को हरितालिका तीज पर राघवेंद्र रामलीला समिति के तत्वावधान में अंतर्जनपदीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा वाराणसी, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, जौनपुर और बिहार के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती में मुगलसराय के धर्मेंद्र ने बिहार के दरभंगा निवासी मृत्युंजय को हराकर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वाराणसी के पिंटू ने प्रयागराज के राजू को शिकस्त दी।

कुश्तियों का विवरण

भदोही के महेंद्र और वाराणसी के संतोष के बीच हुई कुश्ती में संतोष विजयी रहे और छह हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। चकिया के प्रदीप और मीरजापुर के बेचूबीर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वाराणसी के कमलेश और मीरजापुर के सिद्धी निवासी रमेश की कुश्ती भी बराबरी पर रही। पड़री के सूरज पहलवान ने चंदौली के अचल यादव को पटखनी देकर पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। प्रयागराज के रिंकू ने जौनपुर के मनोज को हराया। वहीं मीरजापुर के जोगेंद्र ने वाराणसी के दीपक को शिकस्त दी। चुनार के टमाटर पहलवान ने चकिया के मनोज को हराया। दंगल में करीब 40 कुश्तियां हुईं।

पुरस्कार वितरण

समिति की ओर से विजेता और उपविजेता पहलवानों को डेढ़ लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की गई। निर्णायक की भूमिका भीम सिंह, वंशीधर सिंह और रामदेव सरोज ने निभाई। प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिन्द ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचदेव सिंह, मंटू चौबे, मंगला राय, रामसागर भारती और देवमणि दुबे समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कुश्ती दंगल कब आयोजित किया गया?−
कुश्ती दंगल सोमवार को हरितालिका तीज पर आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: मुगलसराय के धर्मेंद्र ने दरभंगा के मृत्युंजय को दी पटखनी, जीता 11 हजार