Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsInspection of Rice Purchase Centers in Mirzapur Strict Instructions for Compliance
टोकन के अनुसार किसानों से खरीदा जाए धान: आरपी सिंह

टोकन के अनुसार किसानों से खरीदा जाए धान: आरपी सिंह

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों से टोकन के अनुसार धान खरीदा जाए और लापरवाही की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले में 25,931 किसानों से एक लाख 41 हजार 986 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Jan 03, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह शुक्रवार को अहरौरा, जमुई एवं चुनार के धान क्रयकेंद्र का निरीक्षण किए। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को टोकन के मुताबिक किसानों से धान खरीदने का निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरएमओ ने सबसे पहले अहरौरा प्रथम व नवीन मंडी समिति के क्रयकेंद्र का निरीक्षण किए। अहरौरा प्रथम क्रयकेंद्र पर 154 किसानों से 785 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा अहरौरा प्रथम ए रानीबाग क्रय केंद्र पर 188 किसानों से 1066 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। अहरौरा प्रथम बी क्रय केंद्र पर 108 किसानों से 726.16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं चुनार प्रथम क्रय केंद्र पर 227 किसानों से 1297 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने इन क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों से टोकन के अनुसार धान खरीदा जाए। किसी भी किसान को धान खरीदने के बाद भुगतान के लिए क्रय केंद्र पर न आना पड़े। उन्होंने बताया कि जिले के 25 हजार 931 किसानों से एक लाख 41 हजार 986 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इन किसानों से खरीदे गए धान का 29629 लाख का भुगतान किया जा चुका है। आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए की शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीदा जाए। किसानों से संपर्क करते हुए तेजी से खरीद की जाए। वहीं, बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए केंद्रों पर किसानों के लिए अलाव की व्यवस्था किए जाए का निर्देश दिए।