मनीष की वापसी के लिए अनुप्रिया ने विदेश राज्य मंत्री से की मुलाकात

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर के मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी अमेरिका में लापता हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मुलाकात की और मनीष की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। परिवार और जिले के लोग परेशान हैं। भारतीय दूतावास भी सक्रिय है।

मनीष की वापसी के लिए अनुप्रिया ने विदेश राज्य मंत्री से की मुलाकात

मिर्जापुर। अमेरिका से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की सकुशल वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मुलाकात की। उन्होंने बीते 8 दिनों से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। कहा की इकलौते पुत्र के गायब हो जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। साथ ही यह काफी गंभीर मामला है। इस घटना से पूरे जिले के लोग परेशान हैं। मनीष की वापसी के लिए मुझे बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सभी आवश्यक कार्यवही की जा रही है।

मनीष के संबंध में एक-दो दिन में जरूरी सूचना मिलने की संभावना है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को भी सक्रिय कर दिया गया है। दूतावास के अधिकारी अमेरिका के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।