Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsIndian Bank Dunkin Ganj Hosts UP Bank Employees Union General Assembly Celebrating 56th Nationalization Day
राष्ट्रीयकरण दिवस मना, बैंकिंग उपलब्धियों का रखा ब्यौरा

राष्ट्रीयकरण दिवस मना, बैंकिंग उपलब्धियों का रखा ब्यौरा

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में इंडियन बैंक डंकीनगंज शाखा में यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की आम सभा हुई। अध्यक्षता श्रीकांत शुक्ला ने की। सभा में 56वां बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया गया। नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति...

Jul 21, 2025 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। इंडियन बैंक डंकीनगंज शाखा में यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन (यूपीबीईयू) की आम सभा हुई। अध्यक्षता श्रीकांत शुक्ला ने की और संचालन जिला मंत्री सुरेश पांडेय ने किया। आम सभा अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और यूपीबीईयू के संयुक्त आह्वान पर बुलाई गई थी। वरिष्ठ बैंक प्रबंधक अजय कुमार चौबे, विशिष्ट अतिथि बीबी लाल श्रीवास्तव और संरक्षक गिरिजा शंकर सिंह दिवंगत कामरेड प्रभातकर और कामरेड परवाना के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलन और केक काटकर 56वां बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यूपीबीईयू के जिला मंत्री सुरेश पांडेय ने 1969 से लेकर 2025 तक की बैंकिंग उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरिष्ठ प्रबंधक अजय कुमार चौबे ने भी अपने संबोधन में कहा कि जब देश मंदी की मार झेल रहा था और अन्य संस्थानों में छंटनी हो रही थी, उस समय भी बैंकिंग क्षेत्र में संगठन की ताकत के कारण स्थिरता बनी रही। संरक्षक गिरिजा शंकर सिंह और बीबी लाल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी सभा के दूसरे चरण में आगामी तीन वर्षों (2025-2028) के लिए यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। गिरिजा शंकर सिंह संरक्षक, रामनारायण अध्यक्ष, विरेंद्र सिंह खैरियत, प्रभु नारायण व उमेश कुमार दुबे उपाध्यक्ष बनाए गए। सुरेश पांडेय जिला मंत्री, आशीष कुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री, अमृत कुमार, भरत लाल, सत्यकांत पटेल, दिलीप कुमार और सुनील कुमार संगठन मंत्री चुने गए। वहीं उप मंत्री, सहायक मंत्री, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा जिले की सभी बैंक शाखाओं से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गए।