एसयूवी से बरामद डेढ़ करोड़ रुपये की जांच रिपोर्ट नहीं मिली
मिर्जापुर में एसयूवी से बरामद डेढ़ करोड़ रुपये के मामले में आयकर विभाग की जांच जारी है। व्यवसायियों को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन वे रुपये के स्रोत के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं। जांच में एक से दो दिन और लग सकते हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर करेगी।

मिर्जापुर। एसयूवी से बरामद डेढ़ करोड़ रुपये के मामले में तीसरे दिन रविवार को भी आयकर विभाग की टीम जांच जारी है। अभी तक टीम की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं दोनों व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक रुपये के बारे में व्यवसायी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं।
जांच के विवरण
इनकम टैक्स अधिकारी ऐश्वर्या ने बताया कि एसयूवी से बरामद रुपये की जांच टीम कर रही है। जांच में एक से दो दिन और लग सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। व्यवसायियों से रुपये के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन व्यवसायी अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं। पैसे किस व्यवसाय के हैं और कहां लेकर जाया जा रहा था। इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी हैं। जांच बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई
चील्ह पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चील्ह तिराहे से दो एसयूवी पकड़ा था। एसयूवी में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बरामद हुए थे। मामले की जानकारी होने पर प्रयागराज आयकर विभाग की टीम थाने पर पहुंची। टीम ने मामले की जांच की। बरामद रुपये की मशीन से गिनती कराई गई। बरामद रुपये के साथ दो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पकड़े गए थे। इसमें एक मध्य प्रदेश के सीधी निवासी भारत सिंह और दूसरे मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बाजीराव कटरा निवासी अभिनित बंसल हैं।
आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद बरामद रुपये कब्जे में लेकर व्यवसायियों को छोड़ दिया है। इस संदर्भ में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि एसयूवी से बरामद रुपये की आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


