नगर विधायक ने गोकास्ट मशीन का किया उद्घाटन
Feb 07, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News - सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने नीबी गहरवार गाँव में गोबर से लाठी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। बीडीओ रामपाल ने बताया कि यह मशीन रोजगार और आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा।
जिगना। सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने क्षेत्र के नीबी गहरवार गाँव में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गोबर से लाठी बनाने वाली मशीन का फीता काटकर उदघाटन किया। मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ रामपाल ने बताया कि यह मशीन रोजगार सृजन एवं आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा। भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक प्रधान माधुरी सोनकर सेक्रेटरी प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


