आंधी में गिरे पेड़ों को बेच दे रहे कर्मचारी, रेंजर ने चेताया

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - पटेहरा में आंधी से गिरे पेड़ काला बाजारी का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने से रोकते हैं, लेकिन बाद में निजी लाभ के लिए पेड़ बेचे जा रहे हैं। लालगंज रेंजर ने लापरवाही पर नाराजगी जताई है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आंधी में गिरे पेड़ों को बेच दे रहे कर्मचारी, रेंजर ने चेताया

पटेहरा। आंधी में गिरे हुए पेड़ों की धड़ल्ले से काला बाजारी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लालगंज व मड़िहान रेंज के पटेहरा कला में गिरे पेड़ को गांव के लोग पेड़ों की डाली जैसे ही छांटते हैं। उसी समय वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर पेड़ काटने से रोक देते हैं। इसके बाद क्षेत्र में सक्रिय पेड़ काटने वाले गैंग से सम्पर्क कर निजी लाभ के लिए पेड़ बेच दिया जा रहा हैं। एक भी पेड़ रेंज ऑफिस या नर्सरी पर नहीं पहुँचा है। सड़क के किनारे 50 से अधिक गिरे पेड़ों को ठिकाने लगा दिया गया।

लालगंज रेंजर केके सिंह ने बताया कि पटेहरा में पेड़ गिरने की जानकारी नहीं थी। उन्होने वन कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जिसने भी पेड़ काटा है। उस पर कार्यवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार से गिरे हुए सभी पेड़ निगम को सौंपे जाए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।