
महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई करें : आईजी
Mirzapur News - मिर्जापुर में आईजी आरपी सिंह ने मिशन शक्ति केंद्रों की बैठक ली। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर तत्परता से कार्रवाई करने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
मिर्जापुर। आईजी आरपी सिंह ने शुक्रवार को परिक्षेत्र के जिले के नोडल अधिकारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की बैठक ली। गांव और वार्डों में मिशन शक्ति केन्द्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए। कहाकि महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्रवाई करें। मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। आईजी ने परिक्षेत्र के सहायक नोडल अधिकारी और मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। कहाकि मिशन शक्ति केन्द्र के स्थापना के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्कूल, कालेज,पंचायत भवन तथा माह में थानों पर दो बार जागरुकता कार्यक्रम करें।
थाना समाधान दिवस पर आने वाले लोगों को जागरूक किया जाए। मिशन शक्ति केन्द्र के एसओपी के अनुसार एसपी माह में अपराध गोष्ठी की तरह मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा करें। एएसपी और सीओ साप्ताहिक गोष्ठी कर मिशन शक्ति के कार्यो की समीक्षा और सुधार के लिए कार्रवाई करें। मिशन शक्ति केन्द्र पर आने वाली पीड़िता के साथ सहानुभूति, बेहतर व्यवहार रखें। मिशन शक्ति केन्द्र पर अच्छे कार्य करने वाले कुल 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




