आगे जा रहे हाइवा में पीछे से दूसरा हाइवा भिड़ा, केबिन में फंसा चालक, सुरक्षित

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

चेतगंज, मिर्जापुर । चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के

आगे जा रहे हाइवा में पीछे से दूसरा हाइवा भिड़ा, केबिन में फंसा चालक, सुरक्षित

चेतगंज, मिर्जापुर । चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास आगे जा रही एक हाईवा ने एकाएक ब्रेक लगा दिया l जिससे पीछे चल रही हाइवा टकरा गई l हाइवा के क्षतिग्रस्त होने के बाबजूद ड्राइवर और खालासी बाल बाल बच गए । मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी हाइवा चालक राहुल कुमार सिंगरौली से कोयला लोड कर कानपुर उन्नाव के लिए जा रहा था l गुरुवार की भोर में करीब चार बजे जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास पहुंचा, आगे जा रही एक हाइवा के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया l चालक जब तक संभलता तब तक आगे जा रही हाइवा मे जोरदार टक्कर हो गई l जिससे हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राहुल व खलासी केविन मे फंस गए ।

घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद आगे जा रही हाइवा चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।