Mirzapur News: मूसलाधार बारिश के दौरान एनएच-35 पर जलजमाव
Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार रात से मंगलवार दिन तक हुई मूसलाधार बारिश

Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार रात से मंगलवार दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर पिरल्लीपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास भारी जलजमाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लगभग तीन फुट तक पानी भर जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से कार,भारी वाहन किसी तरह हिचकोले खाते हुए निकल जा रहे थे,लेकिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते नजर आए। यही नहीं बाइक के गड्ढे में फंस गए। धक्का देकर निकालना पड़ा। राहगीर मनीष शुक्ला ने बताया कि ओवर ब्रिज के पास जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में आम तौर पर विकट स्थिति उत्पन्न हो जीती है।
सड़क पर हुए गड्ढे जलजमाव के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्कूली बच्चों और काम पर जा रहे लोगों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाए और सड़क के गड्ढों को भरा जाए। ताकि आवागमन सुचारू हो सके। ताकि हादसों से बचा जा सके। चौकी प्रभारी कजरहट सदानंद सिंह ने यातायात को सामान्य बनाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।


