Mirzapur News: अदवा बांध से 14 हजार क्यूसेक पानी बहाया गया

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) में रविवार रात तेज बारिश के कारण अदवा बांध का जलस्तर बढ़ गया। चार गेट खोलकर 14,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे ददरी रोड और आसपास के क्षेत्रों में inundation हो गया। दुकानों में लाखों का सामान बर्बाद हुआ, और आवागमन प्रभावित हुआ। एसडीओ ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Mirzapur News: अदवा बांध से 14 हजार क्यूसेक पानी बहाया गया

Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। रविवार की रात हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के सिरसी बांध प्रखंड के अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। जिसे देखते हुए रात चार गेट खोल कर बांध से लगभग 14,000 क्यूसेक पानी बहाया गया। अचानक चौदह हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण हलिया बाजार स्थित ददरी रोड स्टेट बैंक समेत कई व्यवसायियों के घरों में पानी घुस गया।

नुकसान और व्यापार प्रभावित

दुकानों,प्रतिष्ठानों में बांध का पानी भरने से भीग कर लाखों का सामान नष्ट हो गया। हलिया-हथेड़ा पुल के उपर से बांध का पानी बहने से पुल से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। छोटे वाहनों,बाइक आदि को तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाते हुए भटवारी पुराने पुल से और बड़े वाहनों को 15 किमी दूर बड़ौही-गुरगी से हो कर गुजरना पड़ रहा है।

जलस्तर की स्थिति

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते अदवा नदी, केहजूआ और सपहरा तीनों पहाड़ी नदियों का पानी अदवा बांध में आने से जलस्तर अचानक बढ़ गया। बांधर पर मौजूद कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर बांध में बढते जलस्तर को नदी में निकाला जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ सिचाई विभाग अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कि अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण रात में चार गेट 14 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड अदवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी के किनारे निवास करने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अदवा बांध के जलस्तर में वृद्धि का कारण क्या है?−
अदवा बांध के जलस्तर में वृद्धि का कारण रविवार रात हुई तेज बारिश है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: अदवा बांध से 14 हजार क्यूसेक पानी बहाया गया