Mirzapur News: एसडीएम के निर्देश के बावजूद जांच करने नहीं पहुंचे कानून गो

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: राजगढ़,हिन्दुस्तान संवादराजगढ़ क्षेत्र के ददरा ग्राम पंचायत के भैंसा खाद पूरवा में बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान भरभराकर कर गिर चुके है। मकान

Mirzapur News: एसडीएम के निर्देश के बावजूद जांच करने नहीं पहुंचे कानून गो

Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ददरा ग्राम पंचायत के भैंसा खाद पूरवा में बारिश से आधा दर्जन कच्चा मकान गिर गए थे। मकान के मलबे में खाने-पीने एवं रहने का सामान दब कर नष्ट हो गया है। ग्राम प्रशासक ने उप जिलाधिकारी मड़िहान को लिखित सूचना देकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। दो दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौके पर जांच करने तक नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।क्षेत्र मे एक सप्ताह से रुक-रूक कर बारिश होने के कारण राजगढ़ विकासखंड के ददरा ग्राम पंचायत के भैंसाखाद पूरवा निवासी गिरधारी पाल, संजय पाल, सुनीता देवी, विद्यावती, नरीमा, सत्यनारायण, नीलम देवी, अमीना देवी सहित आधा दर्जन लोगों का कच्चा मकान गिर गया।

ग्राम प्रशासक रमेश कुमार यादव ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी मड़िहान को दे दी। उप जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दे दिए, लेकिन राजस्व निरीक्षक दो दिन बीतने के बाद भी जांच करने नहीं पहुंचे। इससे पीड़ितों में आक्रोश।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: एसडीएम के निर्देश के बावजूद जांच करने नहीं पहुंचे कानून गो