निजी चाइल्ड अस्पताल संचालक को नोटिस
Mirzapur News - राजगढ़ में स्वास्थ्य टीम ने अवैध निजी अस्पतालों की जांच की। एक संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया, जिससे कई संचालक मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ जांच जारी रहेगी।

राजगढ़। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल और क्लीनिक की बुधवार को स्वास्थ्य की टीम ने जांच की। एक अस्पताल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जबाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से निजी क्लीनिक व अस्पताल संचालकों में अफरा तफरी मच गई। दुकान का शटर बन्द कर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक चाइल्ड अस्पताल के विरुद्ध एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डा. अवधेश सिंह के नेतृत्व में डा. नवनीत सिंह तथा डा. राजेंद्र प्रसाद जैसल की टीम जांच करने पहुंची।
टीम के आने की भनक लगते ही क्लीनिक और अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान एक निजी चाइल्ड अस्पताल की जांच की। कमियां मिलने पर संबंधित चिकित्सक को नोटिस दी। नोडल अधिकारी ने कहाकि क्षेत्र में बिना पंजीकरण या अवैध रूप से चल रहे किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


