गड़गेड़ी में उल्टी-दस्त से छह लोग बीमार

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - गड़गेड़ी गांव में गर्मी और उमस के कारण आधा दर्जन लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया। प्रभावित लोगों में पूनम, बिजली, प्रिंस, प्रियांशु, सरिता और अनामिका शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह के डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों को दवा दे दी गई है।

गड़गेड़ी में उल्टी-दस्त से छह लोग बीमार

चेतगंज। विकास खंड कोन के गड़गेड़ी गांव में आधा दर्जन लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मरीज के इलाज में जुट गई। गर्मी और उमस के कारण गड़गेड़ी गांव की पूनम (37),बिजली (24), प्रिंस (5),प्रियांशु (24),सरिता (32), अनामिका (20) को उल्टी दस्त शुरू हो गई। इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह के डॉक्टर हामिद,नवीन गुप्ता, संजय, सच्चिदानंद, आशा संगिनी साधना को शाम को लगभग छह बजे हुई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरीज के इलाज में जुट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह के प्रभारी डॉक्टर धीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी दस्त मरीजों को हो रही थी।

सभी को दवा दे दी गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।