Hanuman Dwadash Naam Yajna Held at Lohandi Mahavir Mandir for World Welfare हनुमत द्वादश यज्ञ में मेवा और फलों की दी गई आहुति, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsHanuman Dwadash Naam Yajna Held at Lohandi Mahavir Mandir for World Welfare

हनुमत द्वादश यज्ञ में मेवा और फलों की दी गई आहुति

Mirzapur News - मिर्जापुर में लोमस ऋषि द्वारा स्थापित लोहंदी महावीर मंदिर में गुरु पुख्य के अवसर पर हनुमत द्वादश नाम यज्ञ का आयोजन हुआ। इस यज्ञ में मेवा और फलों की आहुति दी गई। पुजारी संतोष उपाध्याय के निर्देशन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरThu, 21 Aug 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
हनुमत द्वादश यज्ञ में मेवा और फलों की दी गई आहुति

मिर्जापुर, संवाददाता। लोमस ऋिषि द्वारा स्थापित लोहंदी महावीर मंदिर परिसर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष के गुरु पुख्य के अवसर पर गुरुवार को हनुमनत द्वादश नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम सात बजे तक मेवा के साथ विविध फलों सेव, अनार, केला, कीवी, संतरा आदि के फलों की आहुति दी गई। यज्ञ मंदिर के पुजारी संतोष उपाध्याय के निर्देशन में कराया गया। मंदिर के महंथ ने बताया कि हनुमत द्वादश नाम यज्ञ में मेवा व फलों की आहुति देकर विश्व का कल्याण में एवं शांति की कामना की गई। यजमान के रूप में राजेश कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, विनय सिंह,भोले सिंह, परितोष दुबे, रिंकू सिंह, उमेश वर्मा, प्रधान बच्चा बिंद, डॉ.प्रशांत कुमार आदि ने अपनी-अपनी यज्ञ में आहुति अर्पण कर लोहंदी महावीर से जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।