Mirzapur News: विकास कार्यों में तेजी लाने का बीडीओ ने दिया निर्देश
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: हलिया ब्लॉक सभागार में बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार देने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास शीघ्र पूरे कराने के निर्देश दिए। आवास पूर्णता की रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयसीमा सुनिश्चित करने और आरआरसी केंद्र सक्रिय कर कूड़ा संग्रह बढ़ाने को कहा गया।

Mirzapur News: हलिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत गांवों में श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आवासों की पूर्णता की अनुपालन आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा। सेक्टर अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने आरआरसी सेंटर सक्रिय करने और कूड़ा संग्रह बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सीएम फेलो गौरव सिंह, एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया सहित ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।


