
इमरान को लेकर लखनऊ उसके फ्लैट पहुंची पुलिस
Mirzapur News - मिर्जापुर में जिम संचालक इमरान को महिलाओं के यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे लखनऊ ले जाकर उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटॉप और डायरी बरामद करने की योजना बनाई है। इमरान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, और अब तक सात अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।
मिर्जापुर। जिम की आड़ में महिलाओं से यौन शोषण और धर्मांतरण में गिरफ्तार जिम संचालक इमरान को पुलिस शुक्रवार को लखनऊ ले गई है। वहां उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटाप और डायरी बरामद करने की कोशिश करेगी। इमरान की डायरी में प्रापर्टी का विवरण मिल सकता है। पुलिस देर रात तक जांच के बाद वापस लौट सकती है। देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को जिम की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले का खुलासा किया था। गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान दुबई भागते समय 23 जनवरी दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। दिल्ली से इमरान को मिर्जापुर लाने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत में पेश किया।
कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज गया। पूछताछ और लखनऊ स्थित उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटाप और डायरी बरामद करने के लिए देहात पुलिस ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए अपील की। गुरुवार को इमरान की पुलिस को 30 घंटे की कस्टडी रिमांड मिली। शुक्रवार सुबह देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम उसे लखनऊ के लिए रवाना हुई। वहां इमरान के फ्लैट से उसका मोबाइल, लैपटाप और डायरी बरामद करेगी। देर रात ही आरोपी को लेकर टीम मिर्जापुर आ सकती है। शनिवार को उससे गहनता से पूछताछ होगी। इस पूरे मामले में अब तक कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आठवां आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान अब भी फरार है। डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस की दो टीमें इमरान को लेकर लखनऊ लेकर गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




