Mirzapur News: विंध्यधाम में आज से शुरू होगा गुप्त नवरात्र
Mirzapur News: विंध्यवासिनी दरबार में साधको का होगा जमावड़ा,आज से शुरू होगा गुप्त नवरात्र,आज से शुरू होगा गुप्त नवरात्र,आज से शुरू होगा गुप्त नवरात्र,आज से शुरू होगा

Mirzapur News: विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विंध्यवासिनी के दरबार में बुधवार से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ होगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र में मां के दरबार में नौ दिनों तक अनुष्ठान पूजन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष में कुल चार नवरात्र होते हैं। इनमें दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त है।
गुप्त नवरात्र की विशेषताएँ
आज से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र तांत्रिक और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखता है। गुप्त नवरात्र के मद्देनजर मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर परिसर में शुरू हो गया। दूर-दराज से आए साधक-संत विशेष पूजा-अनुष्ठान के लिए विंध्याचल पहुंच गए हैं। मंदिर के आसपास और गंगा घाट पर भी साधकों की चहल-पहल बढ़ गई है।
सुविधाएँ और सुरक्षा व्यवस्था
गुप्त नवरात्र को लेकर विंध्य पंडा समाज और मंदिर सुरक्षा ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था करने का फैसला किया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप पुलिस बल को विशेष निर्देश दिया है। सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी होगी।
तंत्र-मंत्र की साधना
पुरोहितों ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां की दस महाविद्याओं की विशेष पूजा होती है। इस दौरान साधक रात्रि में तंत्र-मंत्र की साधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्र में की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है। इस नौ दिनों तक मंदिर में विशेष हवन, जप और अनुष्ठान किए जाएंगे। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


