श्री हनुमत महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा
जिगना के चितौली गांव में श्रीराम जानकी मंदिर में एक जून को श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने झांकी देखी और महिलाएं गंगा का पवित्र जल कलश में भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। वाराणसी की विदुषी कुमकुम पांडेय कथा सुनाएंगी।

जिगना। क्षेत्र के चितौली गांव के पटेहरा मजरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एक जून से श्री हनुमत महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का आयोजन
मंदिर परिसर से सुसज्जित रथ पर विराजमान राम-लक्ष्मण व जानकी की झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भगवा ध्वज पताका लहराते नवयुवकों की टोली ने जय श्रीराम जय हनुमान का जयकारा लगाकर माहौल को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया।
पवित्र जल की कलश यात्रा
आठ किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का विश्राम भिलगौर गांव स्थित शिवाला गंगा घाट पर पहुंचा। जहां पतित पावनी मां गंगा का पवित्र जल कलश में भरकर महिलाएं, भक्तजन पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल पड़े। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं सुमधुर मंगल गीत गाते हुए वापस यज्ञ स्थल श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची।
कथा का आयोजन
जहां पर वाराणसी से पधारे आचार्य डा. बृजेश द्विवेदी ने पूजन कराने के बाद कलश यज्ञ मंडप में स्थापित कराय। यज्ञ स्थल के निकटस्थ ही पांडाल में एक जून से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। वाराणसी की विदुषी मानस कोकिला कुमकुम पांडेय श्रीराम कथा सुनाएंगी। शोभायात्रा में राजेन्द्र पाठक, मंगला प्रसाद पाठक, विनय, सोनू, अजीत, चिंतामणि सहित काफी संख्या में भक्तजन शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


