फुलवरिया माता मंदिर का जीर्णोद्धार, मनाया वार्षिकोत्सव
Mirzapur News - सीखड़ गांव में प्राचीन फुलवरिया माता का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां का भव्य श्रृंगार किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ हुआ और भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फुलवरिया माता की तीन सौ वर्ष पुरानी मूर्ति बारिश में भी सुरक्षित रही।

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीखड़ गांव स्थित प्राचीन फुलवरिया माता कि वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मां को केश लगा कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत मां को भोग लगा कर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।वार्षिकोत्सव में मंदिर पर अखंड रामचरित मानस का पाठ के साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में स्थापित फुलवरिया माता कि मूर्ति लकड़ी के पिंड के रूप में स्थित है। जो लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी बताई गई, बारिश के समय में गंगा के बाढ़ से एक सप्ताह से अधिक समय तक डूबने के बावजूद लकड़ी के पिंड में न तो दीमक लगा और न ही पानी से सड़ा गला।
मान्यता है कि फुलवरिया माता से पुत्र कि कामना हेतु लगाई गई अर्जी पूर्ण हुआ है। भजन कलाकार आशु पांडेय ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



