Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी का मनाया गया प्राकट्योत्सव
Mirzapur News: भजन, नृत्य और वैदिक मंत्रों से गूंजा पावन प्रांगण,16- मां विंध्यवासिनी के प्राकट्योत्सव पर मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में कथक नृत्य प्रस्तुत कर

Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र की तरफ से मंदिर परिसर में भाद्र कृष्ण पक्ष द्वितीया रविवार की रात मां विंध्यवासिनी के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में वृहद शृंगार पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगीत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कलाकारों को चुनरी और मां की माला भेंटकर सम्मानित किया। मां विंध्यवसिनी मंदिर को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया था। मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर प्रांगण में सुबह से देर शाम तक पूड़ी, सब्जी व हलवा का प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं शाम को जैसे ही संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मेघ के गर्जना के साथ बारिश ने मानों स्वयं मां के दरबार में हाजिरी लगा रहा हो।खूबसूरत नजारों के बीच मां के दरबार में जागरण का कार्यक्रम हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। समारोह का शुभारम्भ गणेश के भजन से हुआ। इसके बाद अंकित चतुर्वेदी ने अपने भजन "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है" और जगदम्ब मईया के घरवा दियवा जलाई दिये प्रस्तुत किए। अमलेश शुक्ल ने मां के पावन में अपने भजन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दी। संस्था के अध्यक्ष राजन पाठक ने नगर मजिस्ट्रेट को मां का चुनरी पहनाकर स्वागत किया।


