Mirzapur News: श्रीराम मंदिर में मनाई गई कन्हैया जी की छठी, भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर
Mirzapur News: चुनार नगर के गंगेश्वर नाथ राम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर को सजाया गया और मुख्य अतिथि श्रीकांत मिश्र ने पूजा-अर्चना की। भजन संध्या का आयोजन भी हुआ जिसमें कई भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोग खूब शामिल हुए और कृष्ण भक्ति का आनंद लिया।

Mirzapur News: चुनार,(मिर्जापुर) चुनार नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित राम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कन्हैया जी के मंदिर को फूल और पत्तियों से सजाया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र छोटे गुरु रहे। उन्होंने विधि-विधान से कन्हैया जी का पूजन-अर्चन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूजन के दौरान मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। इस अवसर पर देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा। देवेंद्र झा व राघवेंद्र शर्मा ने बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां 'नंद घर आनंद भयो', श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी' जैसे भजनों पर पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।
इनके साथ तबला पर सौरभ, नाल पर हिमांशु सिंह, पैड पर अंकित मिश्रा और कीबोर्ड पर गौरव ने बखूबी साथ दिया।।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा,कविता मिश्रा,अर्चा मिश्रा,योगेश पांडेय, शिवकांत पाठक,अनिल मिश्रा, मनीष राय, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।आयोजक शशिकांत मिश्रा ने रहे l

