ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविंध्यधाम ही नहीं सभी धार्मिक स्थलों का विकास कर रही सरकार: आशीष पटेल

विंध्यधाम ही नहीं सभी धार्मिक स्थलों का विकास कर रही सरकार: आशीष पटेल

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की...

विंध्यधाम ही नहीं सभी धार्मिक स्थलों का विकास कर रही सरकार: आशीष पटेल
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 24 Mar 2023 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद

विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की तरफ से नवरात्रि मेला के दौरान लगाई गई चित्र प्रदर्शनी और विंध्य महोत्सव का सूबे के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

। उन्होंने अपने संबोधन में मां विंध्यवासिनी का नमन करते हुई कहा प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के साथ ही विख्यात देवी धाम विंध्याचल सहित प्रदेश के सभी धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को विकसित कर विकास के नए द्वार खोल रही है। जैसे ही विंध्य कारिडोर परियोजना का कार्य पूरा होगा, वैसे ही अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इसका नाम होगा।

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा प्रदेश में तमाम मुख्यमंत्री आये लेकिन किसी ने भी विंध्याचल धाम के धार्मिक विकास पर ध्यान नहीं दिया। विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह ने मां विंध्यवासिनी देवी के धाम व उनके स्वरूप का वर्णन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। डीएम दिव्या मित्तल ने कहाकि मां के धाम की दिव्यता, भव्यता देश ही नहीं विदेशों में भी बनी हुई है। मौके पर मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, भाजपा के जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, अपना दल एस के अध्यक्ष ई. राम लौटन बिंद, सांसद राज्यसभा अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, संतोष गोयल, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें