Garima Patel Selected for National Athletics Championship in Pole Vault पोल वाल्ट में गरिमा राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगी छलांग, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGarima Patel Selected for National Athletics Championship in Pole Vault

पोल वाल्ट में गरिमा राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगी छलांग

Mirzapur News - खेमईबरी गांव की गरिमा पटेल ने पोल वाल्ट इवेंट में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड के रांची में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने वाराणसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 29 Dec 2024 12:39 AM
share Share
Follow Us on
पोल वाल्ट में गरिमा राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगी छलांग

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खेमईबरी गांव निवासिनी गरिमा पटेल माध्यमिक विद्यालयों के सीनियर राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पोल वाल्ट इवेंट में यूपी की ओर से झारखंड के रांची में पांच जनवरी से होने वाले 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर 19 में भाग लेंगी। डॉ.भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान उप्र स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य हरवंश सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर गरिमा को राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए जनवरी सुबह दस बजे तक अयोध्या पहुंचने को निर्देश दिए हैं।

नवंबर के प्रथम सप्ताह में वाराणसी के बड़ालालपुर में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में पोल वाल्ट में गरिमा ने रजत पदक जीत कर नेशनल में इंट्री मारी है। क्षेत्र की बिटिया के विद्यालयी एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पोल वाल्ट इवेंट में चयनित होने पर लोगों में खुशी की लहर है। गरिमा के पिता गोवर्धन, कोच सतीश सिंह, केशव प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान कुसुमलता सिंह, अनिल सिंह आदि ने बेटी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।