Gangster Arrested in Mirzapur After Shootout Linked to 25 Criminal Cases मुठभेड़ में वाराणसी का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGangster Arrested in Mirzapur After Shootout Linked to 25 Criminal Cases

मुठभेड़ में वाराणसी का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mirzapur News - लालगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चितांग गांव के पास मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा। बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वाराणसी का निवासी है। उसके खिलाफ यूपी और बिहार में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 30 Aug 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
मुठभेड़ में वाराणसी का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मिर्जापुर, संवाददाता । लालगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात चितांग गांव के पास मुठभेड़ में शातिर बदमाश को धर दबोचा। बदमाश के पैर में गोली लगी। पकड़ा गया बदमाश वाराणसी का निवासी है। बदमाश पर यूपी व बिहार के थानों में कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। लालगंज के लहंगपुर में लगभग दस दिन पूर्व आभूषण की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति पल्सर से चितांग गांव के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पल्सर सवार चितांग मोड़ से जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस को पीछा करते देख पल्सर सवार बदमाश ने फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वहीं जमीन पर गिर गया। जख्मी बदमाश को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर बदमाश वाराणसी जिले के पांडेयपुर लालपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पटेल है। बदमाश राजू पर यूपी व बिहार के थानों में चोरी, छिनैती समेत अन्य 25 मुकदमे दर्ज हैं। इनका एक गिरोह है। गिरोह में पांच से छह सदस्य हैं। जो सड़क किनारे आभूषण की दुकान को निशाना बनाते हैं। रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। जिले के लालगंज, पड़री समेत अन्य थाना क्षेत्र में चोरी की घटना कर चुके हैं। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।