अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर मां,बेटी पर हमला, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - अहरौरा के मीरापुर गांव में एक युवक ने अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी छात्रा संजना और उसकी मां पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर से घायल करने के बाद गंभीर हालत में संजना को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घटना को जमीनी विवाद बताया है।

अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर मां,बेटी पर हमला, गंभीर

अहरौरा। थाना के मीरापुर गांव में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर गैंगस्टर के आरोपी दबंग युवक ने पड़ोसी छात्रा और उसकी मां को ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन घायल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पर गए l जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले को जमीनी विवाद बता रही है। पुलिस को दिए तहरीर में कक्षा दस की छात्रा संजना यादव ने बताया कि रविवार शाम को मनोज यादव अपने घर में अश्लील गीत बजा रहा था l जब इसका विरोध किया तो मनोज सहित उसका परिवार ईंट पत्थर से घर में हमला बोल दिया l हमले में संजना और उसकी मां आशा यादव पत्नी ओमप्रकाश घायल हो गई।

ओमप्रकाश ने मनोज यादव, अंकित यादव, रामललित, सीमा यादव, मनीष यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की जमीन संबंधी पुराना विवाद है l आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।