Mirzapur News: अब आधा सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर अब आधा सेमी प्रति घंटे की गति

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर अब आधा सेमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह छह बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही थी। वहीं शाम को चार बजे गंगा का 75.500 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 1.224 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर की वृद्धि घट जाने पर प्रशासन के साथ ही तटवर्ती गांवों के किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसान संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हैं।जिले में गंगा के जलस्तर में वृद्धि की दर शनिवार की सुबह छह बजे से घट कर आधी हो गयी।
शुक्रवार की शाम से गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही थी। वहीं शनिवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक गंगा के जलस्तर में मात्र आधा सेमी प्रति घंटे की वृद्धि रिकार्ड की गयी। गंगा का जलस्तर शाम को चार बजे 75.500 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 1.224 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में यदि इसी तरह वृद्धि जारी रहती तो छानबे, कोन, मझवां,पहाड़ी, सीखड़ और नरायनपुर ब्लॉक के लगभग चार सौ गांवों के सीवान में बोई गई खरीफ की फसलें डूब जाएंगी। सीखड़ इलाके के सीवान में गंगा के बाढ़ का पानी पहुंच जाने से सब्जी की फसलों को क्षति हुई है। इसी तरह कर्णावती नदी के बाढ़ के पानी से छानबे ब्लॉक के कठवैया, बलापुर, भटेवरा, रायपुर समेत आधा दर्जन गांवों के सीवान में बोई गई खरीफ की फसलें बाढ़ के पानी में डूब जाने से प्रभावित हो गई है।


