गंगा दशहरा पर घाटों की सफाई के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - गंगा दशहरा के अवसर पर, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गंगा घाटों की विशेष सफाई का निर्देश दिया है। उन्होंने शिवपुर और विंध्याचल से लेकर विभिन्न घाटों की सफाई कराते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि पर्व के दिन कोई असुविधा न हो।

गंगा दशहरा पर घाटों की सफाई के निर्देश

मिर्जापुर। गंगा दशहरा को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के सभी गंगा घाटों पर विशेष साफ सफाई का निर्देश दिया है। उन्होंने शिवपुर,विंध्याचल से लेकर नगर के नारघाट,पक्काघाट,दाऊ घाट,सुंदर घाट,बरियाघाट,कचहरी घाट और फतहां घाट की साफ-सफाई कराते हुए नगर पालिका के ईओ को चुने के छिड़काव आदि को कहा है। जेष्ठ माह के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि पर गंगा स्नान,पूजन आरती का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विंध्याचल,शिवपुर से लेकर नगर के विभिन्न घाटों पर महिलाओं श्रद्धालु गंगा स्नान-दान, अनुष्ठान जैसे धार्मिक कार्य करेंगी। नपाध्यक्ष ने गंगा घाटों पर सफाई के अलावा अन्य सुविधा दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ताकि गंगा दशहरा के पवित्र पर्व के दिन श्रद्धालुओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।